टोरंटो के top places, जहां आपको जरुर जाना चाहिए 

Toronto-ke-top-places,-jahan-apko-jarur-jana-chaheye

टोरंटो को कनाडा की सबसे ज्यादा population वाला शहर कहा जाता है और ओंटारियो की राजधानी के रुप में जाना जाता है। टोरंटो को उत्तरी अमेरिका के पांचवे सबसे बड़े शहर के रुप में पहचान मिली हुई है। टोरंटो में हर साल लगभग 25000 से भी ज्यादा लोग घूमने जाते हैं। जिन लोगों को ये टेंशन है, जो आखिर कनाडा में कहां घूमें तो अब टेंशन को खुद से दूर करें। कनाडा में घूमने की सबसे अच्छी जगह टोरंटो है। 

टोरंटो की बात की जाए तो यह कनाडा में पारस्परिक सांस्कृतिक रुप से समृद्ध शहर हैं। ओंटारियो के तट पर स्थित आकर्षित झील पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं। इसके अलावा टोरंटो शहर को थिएटर, संगीत, गगनचुंबी इमारतों, संग्रहालयों और त्योहारों के लिए भी जाना जाता हैं। टोरंटो में पर्यटकों को स्वादिष्ट व्यंजन की पेशकश की जाती हैं। जो कि पर्यटकों का दिल गदगद कर देता है।  

टोरंटो को सांस लेने वाली स्काईलाइन और गगनचुंबी ईमारतों का शहर भी कहा जाता है। इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ ऑथर्स एंड कनाडा के बैंक ऑफ फेम त्योहारों की रैली में शामिल है। इसके अलावा भी टोरंटो में कई आकर्षक और दिल को छू लेने वाली जगह शामिल है।  

चलिए जानते हैं टोरंटो के बारे में जो आपने इससे पहले नहीं सुना होगा

1. टोरंटो का इतिहास

टोरंटो का इतिहास

कनाडा में बसे टोरंटो शहर का इतिहास बहुत ही अलग है। टोरंटो में बहुत सारे युद्ध हुए है। जिसकी वजह से ही टोरंटो का अस्तित्व सामने आया है। टोरंटो शहर का पुराना नाम याॅर्क फोर्ट था। जिसे अमेरिकी सैनिकों द्वारा यूनाइटेड स्टेट और ब्रिटिश साम्राज्य के बीच हुए युद्ध में लूट लिया गया था। इस युद्ध के बाद सन 1834 में इसे टोरंटो के मूल नाम पर स्थापित किया गया था। 

कनाडा का सबसे बड़ा शहर आज विश्व का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है। धीरे-धीरे टोरंटो का इतना विकास हुआ कि, यह कनाडा का वित्तीय केंद्र बनके सामने आ गया। ये कहा जाता है कि कनाडा का पूरा व्यापार टोरंटो पर निर्भर करता है। टोरंटो में 8000 से भी ज्यादा रेस्टोरेंट व होटल है। 

वहीं, अगर आप कनाडा घूमना चाहते हैं तो आपके पास टूरिस्ट वीजा होना बहुत जरुरी है। अगर आपके पास टूरिस्ट वीजा नहीं है तो इस लिंक How to Get Canada Tourist Visa from India पर क्लिक करके आप यहां से पूरी प्रक्रिया जान सकते हैं और फिर आवेदन कर सकते हैं। 

2. टोरंटो का असली नाम और लोकल लैंग्वेज

टोरंटो का असली नाम और लोकल लैंग्वेज

Toronto का नाम 26 अगस्त सन 1793 में बदलकर ‘याॅर्क’ कर दिया गया था। क्योंकि सिमकोय ने याॅर्क के ड्यूक प्रिंस फ्रेडरिक के सम्मान में इंग्लिश को यहां की पहली राष्ट्र भाषा बनाया था। इसके बाद सन 1834 में टोरंटो के निवासियों ने वापस से इस शहर का नाम टोरंटो रखने के लिए आवेदन दे दिया और आज तक इस शहर का मूल नाम टोरंटो ही है। टोरंटो की लोकल लैंग्वेज इंग्लिश और फ्रेंच है। इसके अलावा टोरंटो में 160 से भी ज्यादा लैंग्वेज है। जिसमें चीनी, इतावली, तमिल और स्पैनिश शामिल है। 

वहीं, अगर आप अस्थायी निवासी के रुप में कनाडा जाना चाहते हैं, तो इस लिंक TRV पर क्लिक करके पूरी प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं। 

3. टोरंटो का सीएन टावर

टोरंटो का सीएन टावर

सीएन टाॅवर टोरंटो के सबसे ज्यादा खूबसूरत जगहों में से एक है। जो कि कनाडा का प्रतीक और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा टावर है। सीएन टावर को सन 1976 में बनाया गया था। 2010 तक सीएन टावर दुनिया की सबसे ऊंची मुक्त संरचना थी। बुर्ज खलीफा टावर ने इसका रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। सीएन टावर में 350 से भी ज्यादा रेस्टोरेंट है। जो कि पर्यटकों को अपनी ओर खिंचता है। टोरंटो आने वाले पर्यटक सीएन टावर घूमने जरुर आते है। 

कनाडा घूमने के लिए Tourist Visa बनवाने की जरुरत होगी। लेकिन इसके लिए आपके पास कुछ documents होना बेहद जरुरी है। Important documents के बारे में जानने के लिए इस लिंक Documents Required for Canada Tourist Visa पर क्लिक करके सारी जानकारी detail में ले सकते हैं। 

Download Free Immigration and PR Guide PDF

4. टोरंटो आइलैंड

टोरंटो आइलैंड

Toronto Island 15 द्वीपों का समूह है, जो कि टोरंटो के बाहर ओंटारियों में स्थित है। टोरंटो आइलैंड बहुत ही attractive sights है। जहां बहुत सारे पार्क देखने के लिए मिलते है। ये शांत जगह पर्यटकों के मन को बहुत सुकून देता है। पर्यटक इस जगह पर शानदार छुट्टियां और पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। 

5. टोरंटो का हॉकी हॉल ऑफ फेम

टोरंटो का हॉकी हॉल ऑफ फेम

टोरंटो के फेमस देखने लायक जगहों में टोरंटो का हाॅकी हाॅल ऑफ फेम आता है। जो कि आइस हाॅकी के इतिहास को समेटे हुए है। इस संग्रहालय में आने वाले हर एक लोग हाॅकी के इतिहास और विकास के बारे में जानकारी ले सकता है। इसके साथ ही संग्रहालय के अंदर इंटरैक्टिव गेम (interactive game) और थ्री डी सिमुलेशन (3d simulation) हर किसी को अपनी ओर खिंचता है। जिन लोगों को हॉकी में इंटरेस्ट है उन लोगों को ये जगह बहुत पसंद है। 

6. टोरंटो का सेंट लाॅरेंस मार्केट 

टोरंटो का सेंट लाॅरेंस मार्केट

सेंट लाॅरेंस मार्केट टोरंटो के historical places में शामिल है। ये दुनियाभर में सबसे बड़ा बाजार माना जाता है, जिसमें ताजे फल, सब्जी, मांस, मछली, पनीर और सारी चीजें मिलती है। सेंट लाॅरेंस मार्केट में तीन इमारतें है, जिनका अपना अलग-अलग महत्व है। रविवार के दिन टोरंटो के इस मार्केट में लोग पुराने वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए आते हैं।   

अधिक जानकारी के लिए फाॅर्म भरें

    Download Free Canada PR Guide








    FAQs:

    1. टोरंटो में क्या खास है? 

    टोरंटो कनाडा का सबसे बड़ा शहर है और Business, Finance, Technology, Entertainment और Culture में दुनिया में सबसे आगे है। दुनिया भर से आए Immigrants की बड़ी आबादी ने टोरंटो को दुनिया के सबसे बहुसांस्कृतिक शहरों में से एक बना दिया है।

    2. टोरंटो में कुल कितने शहर है? 

    ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र, जिसे जीटीए कहा जाता है, इसमें टोरंटो शहर और डरहम, हॉल्टन, पील और यॉर्क की क्षेत्रीय नगर पालिकाएं शामिल हैं। कुल मिलाकर, इस क्षेत्र में 25 शहरी, उपनगरीय और ग्रामीण नगर पालिकाएं शामिल हैं।

    3. टोरंटो में रहना कैसा लगता है? 

    यहां रहना महंगा है, और ये कभी-कभी व्यस्त और भीड़भाड़ वाला हो सकता है, और यातायात की भीड़ हमेशा एक मुद्दा है। लेकिन अगर आप कम अपराध और शीर्ष स्तर की सुविधाओं, शिक्षा और मनोरंजन विकल्पों के साथ एक जीवंत, रोमांचक शहर में रहना चाहते हैं, तो टोरंटो को अपनी शॉर्टलिस्ट में शामिल करें।

    Shruti Suman

    Shruti Suman

    Articles: 718

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *