कनाडा में प्रवेश करने के लिए सबसे जरूरी वीजा है। लेकिन आप कनाडा में किस उद्देश्य से जाना चाहते हैं। ये भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वीजा के कई प्रकार होते हैं। जिसका आप अपने जरूरत के मुताबिक उपयोग कर सकते हैं। जैसे कि ज्यादातर छात्र कनाडा पढ़ने जाते हैं। तो उन्हें Canada Student Visa लेना होगा।वहीं, अगर आप किसी काम के सिलसिले में कनाडा जाना चाहते हैं। तो आपको Canada work visa की जरूरत पड़ेगी। वहीं, इस ब्लॉग में Canada Visitor Visa Validity के में हम जानकारी देंगे।
इस जानकारी को प्राप्त करें: Canadian Citizenship Eligibility: इन शर्तों के बाद मिलेगी नागरिकता
वीजा प्रकार का चुनाव करें
आपको सबसे पहले अपने वीजा प्रकार का चुनाव करना होगा। क्योंकि वीजा कई प्रकार के होते हैं। सभी कार्यों के लिए अलग-अलग वीजा की आवश्यकता होती है। इसलिए आपको अपने जरूरत के आधार पर ही वीजा प्रकार का चुनाव करना चाहिए। जैसे कि:
इन वीजा की जरूरत सबसे ज्यादा पड़ती है। लेकिन आप इन वीजा के अलावा भी कई वीजा एके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसमें जरूरी बात ये है, कि इन सभी वीजा प्रकार की प्रक्रिया अलग-अलग होती है।
आवेदन प्रक्रिया
आपको कनाडा में प्रवेश करने के लिए कनाडा विजिटर वीजा लेना होगा। जिसके लिए पहले कनाडा सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद कनाडा विजिट वीजा आवेदन पत्र को वहां से डाउनलोड करना होगा। इसके साथ ही आपको दस्तावेजों की भी लिस्ट प्राप्त करनी होगी। जिसमें सभी दस्तावेजों के बारे में लिखा होगा। जिसे आपको आवेदन पत्र के साथ सभी डाक्यूमेंट्स जमा करने होंगे।
Download Free Immigration and PR Guide PDF
आवश्यक डाक्यूमेंट्स
कनाडा विजिटर वीजा प्राप्त करने के लिए कुछ डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। जिनकी जरूरत सभी प्रक्रियाओं में पड़ेगी। इसलिए बताए गए सभी डाक्यूमेंट्स को तैयार रखना होगा। जैसे कि:
- आपको वैध पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। जिसकी अवधि 6 महीने से अधिक की हो।
- आप फाइनेंशियल तौर पर मजबूत है, इसका भी प्रमाण देना होगा।
- आपको मेडिकल क्लीयरेंस सर्टिफिकेट भी सबमिट करनी होगी।
- आपको ये भी साबित करना पड़ेगा, कि आपका संबंध किसी भी आपराधिक केस से नहीं है।
- आप कितने शिक्षित है, ये भी दस्तावेजों में दिखाना पड़ेगा।
- आप कनाडा में कहना और किसके साथ रहेंगे। उस जगह का पूरा पता देना होगा।
- अगर कनाडा में आपका कोई जानने वाला है, तो उनका नंबर और पता देना होगा।
- आप कनाडा किस उद्देश्य से जाना चाहते हैं।
- अपना Email ID भी देना होगा।
इन सभी डाक्यूमेंट्स को सबमिट करने के बाद वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसके लिए आपको कुछ समय देना होगा। जब आपके डाक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन हो जाएगी। तब आपको मेल के जरिए सुचना दी जाएगी।
वीजा वैलिडिटी की जांच करें
जब आपको कनाडा विजिटर वीजा प्राप्त हो जाएगी। तब आप आसानी से वीजा वैलिडिटी की जांच कर सकते हैं। जिसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है। जैसे कि:
- आपको आधिकारिक वीजा वेबसाइट पर जाना होगा।
- जिसके बाद वहां आपको Visa Validity service के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपको उसमें अपने वीजा का नंबर डालना होगा।
- इसमें आपको अपने Date of Birth की भी जरूरत पड़ेगी।
- इन सभी विकल्पों को सबमिट करने के बाद आपको आपके वीजा वैलिडिटी की सभी जानकारी मिल जाएगी।
- जिसमें आपका नाम, नंबर और पासपोर्ट नंबर की जानकारी उपलब्ध होगी।
- इसमें आपके वीजा की अंतिम तारिख के साथ-साथ अपने जब वीजा प्राप्त किया था। उसकी भी डेट लिखी मिल जाएगी।
तो इन प्रक्रियाओं से बड़े ही आसान तरीके से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, आप वीजा की वैलिडिटी काम के आधार पर बढ़ा सकते हैं। लेकिन आपको इसकी प्रक्रिया वीजा की अंतिम तारीख से पहले करनी होगी। क्योंकि इस प्रक्रिया थोड़ा वक़्त लग सकता है।
इसे भी जानिए: Apply For Canada Visa : करियर में तरक्की चाहिए तो जाएं कनाडा
अधिक जानकारी के लिए फॉर्म भरें
FAQ
1. कनाडा में घूमने जाने के लिए कौन सा वीजा लेना होगा?
यदि आप कनाडा में घूमने जाना चाहते हैं, तो आपको canada tourist visa लेना होगा। जिसके बाद ही आप कनाडा में प्रवेश कर सकते हैं।
2. कनाडा में सबसे ज्यादा लोग कहां घूमने जाते हैं?
1. टोरंटो: ये कनाडा की सबसे मशहूर शहर है। जहां लोग सबसे ज्यादा घूमना पसंद करते हैं।
2. क्युबैक सिटी: ये सबसे खूबसूरत जगह है। जहां लोग एक बार जाते हैं, तो दुबारा फिर जाना चाहते हैं।
3. मॉन्ट्रियल: ये कनाडा की सबसे बड़ी शहर है। जो देखने में काफी सुंदर है। यहां जाना लोग काफी पसंद करते हैं।
3. कनाडा की किस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लें, जिससे जल्दी नौकरी मिल जाए?
1. McGill University: आप इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं। क्योंकि ये यूनिवर्सिटी रोजगार की पूरी गारंटी देता है।
2. University of Waterloo: आप कनाडा की इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं। ये काफी अच्छा विकल्प है।
3. University of British Columbia: ये कनाडा में बेस्ट यूनिवर्सिटी लिस्ट में शामिल है। जहां शिक्षा का स्तर काफी ऊंचा है।